स्टिंग आॅपरेशन: विधायक भारती ने 6 घंटे बिजली बंद कराई | POHRI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक स्टिंग आॅपरेशन में खुलासा हुआ है कि पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने अपने समर्थक नेता के यहां बोर खनन के लिए पूरे शहर की बिजली बंद करा दी। लगातार 6 घंटे तक बिजली गुल रही और लोग परेशान होते रहे जबकि विधायक समर्थक के यहां प्राइवेट ट्यूबवेल का खनन होता रहा। यह खुलासा बिजली कंपनी के एक कर्मचारी ने उस समय किया जब उससे जानना चाहा कि आखिर क्यों इतने ज्यादा समय तक बिजली गुल है। 

हम जो वीडियो जारी कर रहे हैं उसमें पावर हाउस पर पदस्थ ऑपरेटर अवधेश धाकड़ दिखाई दे रहे हैं जो कि पोहरी शहरी में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। बताया गया कि मेवालाल वर्मा पूर्व सरपंच अगर्रा बाले के यहां बोर उत्खनन होना था। इस बोर उत्खनन के चलते पूरे शहर की लाईन बंद कर दी। अवधेश यह भी बता रहे हैं कि पोहरी ओर जिला स्तर के अधिकारी इस तरह बिजली बंद करने को तैयार नहीं थे तो विधायक भारती ने उन पर ऊपर से दवाब डलवाया इसलिए बिजली बंद करनी पड़ी। बाकी क्या कुछ है इस वीडियो में, आप खुद देख ​लीजिए: 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!