सूने घर का ताला तोडक़र नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास स्थित गुलशन नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलकर वहां से 65 हजार रूपए नगदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। घटना के समय पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर में स्थित दरगाह पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस  ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को नाजिम पुत्र हाजिल खां निवासी गुलशन नगर अपने पूरे परिवार के साथ अजमेर की दरगाह पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे जहां उन्होंने अपने मकान मे ताला लगा दिया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया और वहां से नगदी व चांदी के आभूषण चुरा ले गए। विगत दिवस मकान का ताला टूटने की जानकारी नाजिम के पड़ौसियों ने उनके मोबाइल पर दी। सूचना पाकर नाजिम अपने परिवार के साथ कल शिवपुरी वापस आए जहां उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने आकर दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!