दो सडक़ हादसों में दो की मौत,दो घायल

0
शिवपुरी। जिले के सिरसौद और कोतवाली थाना क्षेत्र में आज हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इन दोनों मामलों को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना 18 बटालियन के पास कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई जिसमें एक अज्ञात कंटेनर ने बाइक सवार परमाल पुत्र वंशीलाल निवासी कांकर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक अन्य युवक कंटेनर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल  परमाल भी उसकी पहचान बताने में असमर्थ है। जबकि दूसरी घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के आठवां मिल के पास घटित हुई। जहां एक यात्री बस क्रमांक एमपी 33 पी 0257 ने बाइक क्रमांक एमपी 33 एमसी 5697 में टक्कर मार दी जिससे  बाइक चला रहा सुशील धाकड़ और उसका पिता अमृतलाल धाकड़ निवासी देवरीकलां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से सुशील धाकड़ निवासी देवरी कलां की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!