गंभीर रोग से पीडि़त मरीजों का उपचार राज्य शासन कराएगा: श्री सिंह

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में रहने वाले लोगों को शासकीय चिकित्सालयों के माध्यम से बेहतर नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की है। गंभीर रूप से पीडि़त मरीजों के ईलाज पर खर्च होने वाली राशि भी राज्य शासन वहन कर रहा है। रूस्तम सिंह ने उक्त आशय के विचार खरैह एवं रन्नौद में शनिवार को देर शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, विधायकगण दिलीप सिंह परिहार, हजारीलाल दांगी,घनश्याम सिंह पिरौनिया, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, पूर्व मंत्री भैयासाहब लोधी सहित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूस्तम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेको योजनाए संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए भी अनेकों योजनाए संचालित की है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं किसानों की मेहनत के कारण आज प्रदेश में कृषि का उत्पादन बढ़ा है और सिंचाई सुविधा भी बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि 2004 के पूर्व जहां प्रदेश में साढ़े 7 लाख हेक्टर सिंचाई होती थी, वहीं 2017 में 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त हो रही है। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में भी 18 हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है। किसानों के लिए भावांतर योजना के माध्यम से उनकी उपज का सही दाम प्रदाय किया जा रहा है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अनेको योजनाएं संचालित की गई थी। प्रदेश में भी शिवराज सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए योजनाए संचालित की है। 

कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभांवित हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में फीडबैक भी लेना है। जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आगे आए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!