रास्ते को लेकर विवाद, जमकर चले लात घूसें

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेवड़ा में आम रास्ते को लेकर एक युवक ने घर के बाहर खड़े युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

सूरज पुत्र ब्रजपाल धाकड़ ने बताया कि रविवार रात लगभग 9 बजे वह घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी वीरू धाकड़ निवासी सेंवड़ा रास्ते को लेकर उससे विवाद करने लगा। यह विवाद इतना बड़ा की वीरू सूरज के साथ गाली-गलौज करने लगा। 

जब सूरज ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जिसके बाद सूरज पुलिस थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!