करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली न्यू कॉलोनी करैरा से चोरों ने घर के बाहर रखी बोलेरो चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दामोदर पुत्र रमेशचंद्र शर्मा निवासी दौनी हॉल न्यू कॉलोनी करैरा ने बताया कि 25 नवंबर की रात लगभग 8 बजे उसने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी कर दी थी और वह सोने चला गया।
जब वह सुबह सोकर उठा तो उसकी बोलेरो घर के बाहर नहीं खड़ी थी जिसके बाद उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दामोदर ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।