शिक्षा मंत्री पवैया ने नरवर में महाविद्यालय भवन का किया भूमिपूजन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आज शिवपुरी जिले के नरवर तहसील मुख्यालय पर 01 करोड़ 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन कर लगभग 20 लाख की लागत से निर्मित हुए लोक सेवा केन्द्र भवन का लोकापर्ण किया। 
इस मौके पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी करैरा श्री अंकित अष्ठाना, लोक सेवा केन्द्र के जिला प्रबंधक रवि शर्मा, पूर्व विधायक रमेश खटीक, ओमप्रकाश खटीक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चौहान, जनपद अध्यक्ष नरवर मुकेश खटीक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर की बाउण्ड्रीवॉल का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

श्री पवैया ने नरवर वासियों को लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन और लगभग 20 लाख की लागत से बने लोक सेवा केन्द्र भवन की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के आग्रह पर आज वे नरवर में आकर महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया है। श्री पवैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में सडक़ों के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवहन हुआ है। प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया गया है। 
जहां पूर्व में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने पर घण्टों लगते थे, आज सडक़े बनने से पलक झपकते हुए एक शहर से दूसरे शहर पहुंच रहे है। प्रदेश में बेहतर सडक़े होने के कारण अशोकनगर से भोपाल ढाई घण्टे में पहुंच रहे है। श्री पवैया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने करोड़ो भारतवासियों का दिल एवं विश्वास जीता है, जिससे भारतवासियों का उनके प्रति और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री विश्व के जिस देश की भी यात्रा की है, वहां भारत का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नरवर से उनका गहरा संबंध रहा है। श्रीमद्‍ भगवद्‍गीता़, में भी नल दम्पत्ति की कथा का उल्लेख किया गया है। लोहड़ी माता पुरे देश में आस्था का केन्द्र है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!