स्थापना दिवस पर कुश्ती प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। 62वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री तरूण राठी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नीतू माथुर के कुशल मार्गदर्शन में आज जिला खेल परिसर के इंडौर हॉल में कुश्ती एवं खेल मैदान पर रस्साकस्सी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के युवा खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर कुश्ती खेल के विभिन्न वर्गो में जीते मेडल, वहीं रस्साकस्सी में भी की जोर अजमाईश। कुश्ती खेल के परिणाम इस प्रकार रहा- कुश्ती 42 किग्रा. में- प्रथम स्थान बलजीत गुर्जर करैरा, द्वितीय स्थान सौरभ शर्मा शिवपुरी, 46 किग्रा. में- प्रथम स्थान संजीव पाल शिवपुरी, द्वितीय स्थान शिशुपाल सिंह गुर्जर करैरा।

50 किग्रा. में- प्रथम स्थान, भरत गुर्जर करैरा, द्वितीय स्थान राममिलन गुर्जर शिवपुरी, 54 किग्रा. में- प्रथम स्थान राम खिलावन करैरा, द्वितीय स्थान सुगर सिंह जाटव शिवपुरी, 58 किग्रा. में- प्रथम स्थान अमित गुर्जर शिवपुरी, द्वितीय स्थान अमित पाल करैरा, 63 किग्रा. में- प्रथम स्थान रामकुमार धनावत शिवपुरी, द्वितीय स्थान हनुमंत सिंह गुर्जर शिवपुरी एवं तृतीय स्थान सुनील गुर्जर करैरा ने प्राप्त किया।

69, 76, एवं 85 किग्रा में कोई अन्य प्रतिभागी न होने से सीधे प्रथम स्थान का पुरूस्कार 69 किग्रा. में- प्रथम स्थान गजेन्द्र गुर्जर, 76 किग्रा. में- प्रथम स्थान बलराम गुर्जर शिवपुरी, 85 किग्रा. में- प्रथम स्थान अवनीत यादव शिवपुरी को दिया तथा रस्साकस्सी में ग्राम पंचायत रातौर और ईटमा के पंचायतों के किसानों के बीच मुकाबला कराया गया, जिसमें ग्राम रातौर की ए टीम ने प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान रातौर की बी टीम ने प्राप्त किया।  

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जी.डी.शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, प्राचार्य, फिजिकल कॉलेज, मनोज निगम, जिला क्रीडा अधिकारी, महेन्द्र सिंह तोमर, कृषि विभाग के सहायक संचालक, श्रीमती किरण रावत एवं शैलेन्द्र सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक सुनील गुप्ता, सरपंच महंत राम रावत, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, एम.के. धौलपुरी, सलामत खां की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम समापन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, जी.डी. शर्मा ने युवा खिलाडिय़ों से आहवान किया कि युवा अवस्था में जो छूट रहा है, उसकी चिन्ता न करते हुए आगे जो पाना है, उसकी ज्यादा चिन्ता की जाए, लक्ष्य निर्धारित किया जाए और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत की जाए, दंगल फिल्म की तरह अपने आप को ढालने का युवाओं से आहवान किया। 

कुश्ती एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को पुरूस्कार स्वरूप मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। और कहां कि खिलाडिय़ों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई के महत्व भी बताया। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह बाथम ने किया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!