शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक दीपक पुत्र विजय खटीक ने रात्रि में एक साथ 30 नींद की गोलियां खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में दीपक ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने मोबाइल पर उसे बताया कि उसने नींद की गोलियां खा ली हैं।
इसी से दुखी होकर उसने भी नींद की गोलियां खा लीं। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज सुबह दीपक खटीक निवासी संजय कॉलोनी को उसका भाई शिवम खटीक और मां गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची।
जहां पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका ने भी नींद की गोली खा ली। जिस कारण उसने भी यह कदम उठा लिया। दीपक की हालत गंभीर थी। जिस कारण वह ज्यादा कुछ और नहीं बता सका और डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।