शिवपुरी। जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर का पूर्व में हुआ स्थानांतरण अवर सचिव फजहल मोहम्मद द्वारा जारी आदेश के बाद निरस्त कर दिया है। अब श्रीमति माथुर शिवपुरी में ही यथावत बनी रहेंगी। विदित हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू माथुर का स्थानांतरण विगत माह गुना जिला पंचायत सीईओ के लिए हो गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया।
बताया जाता है कि श्रीमति माथुर स्थानांतरण निरस्त कराने हेतु प्रयासरत थीं जिनके प्रयास सफल हुए। जिन्हें यथावत रखने का आदेश शासन द्वारा प्राप्त हुआ। श्रीमति माथुर शिवपुरी में एसडीएम पद पर पदस्थ रहीं।
इसके पश्चात पदोन्नती के बाद उन्हें एडीएम बनाया गया और हाल ही में उन्हें एडीएम पद से हटाकर जिला पंचायत सीईओ बनाया गया था और इसी पद पर रहते हुए उन्हें गुना स्थानांतरित कर दिया गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।