शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मचा देवरी के पास बीती रात्रि एक बाइक पर सवार होकर शिवपुरी आ रहे दो युवक बीच सडक़ पर बैठी एक गाय से टकरा गए। जिससे बाइक चालक गाय पर आकर गिर गया और उसके सीने में गाय का सींग घुस गया। जबकि पीछे बैठा युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिन्हें रात्रि में अस्पताल लाया गया। जहां बाइक चालक को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ प्रदीप पुत्र जगदीश रावत उम्र 21 निवासी ग्राम सतेरिया अपने रिश्तेदार नीतेश रावत निवासी सेसई के साथ पोहरी गया हुआ था और रात्रि में दोनों बाइक से शिवपुरी वापस आ रहे थे। रात्रि करीब 8 बजे जैसे ही वह ग्राम मचा देवरी के पास पहुंचे। जहां अंधेरे के कारण सडक़ पर बीचोबीच बैठी एक काली गाय नजर नहीं आने के कारण वह उससे टकरा गए।
जिससे बाइक चला रहा दीपक बाइक से छिटककर गाय केे ऊपर जा गिरा। जिससे गाय का सींग उसके सीने में घुस गया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा नीतेश सडक़ पर गिरकर चोटिल हो गया। जिन्हें घटना के बाद शिवपुरी अस्पताल लाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।