राज्य स्तरीय टेबिल टैनिस प्रतियोगिता: प्रिया वशिष्ठ व हेतल बंसल टीम प्रतियोगिता में राज्य उपविजेता बनीं

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खण्डवा जिले में 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 60वी म.प्र.राज्य एवं अंतर्जिला टेबिल टैनिस चैम्पियनशिप में शिवपुरी के टेबिल टैनिस खिलाडिय़ों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया। शिवपुरी टेबिल टैनिस संघ के अध्यक्ष के.बी.लाल व संघ सचिव व प्रशिक्षक सुनील जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार केडेट गर्ल्स टीम प्रतियोगिता में शिवपुरी के इस्टर्न हाईस्कूल की कक्षा 5 वीं की छात्रा प्रिया वशिष्ठ व हेतल बंसल ने सेमी फायनल में इंदौर ‘बी‘ की टीम को शिकस्त दी व फायनल के मुकाबले में इंदौर ‘ए‘ से हार जाने के कारण उपविजेता बनने पर संतोष करना पड़ा। 

केडेट बॉयज वर्ग में सेन्ट स्कूल चार्ल्स के यश जैन व प्रयांश सांखला एवं इस्टर्न हाइट के प्रियांश वशिष्ठ की टीम एक कड़े संघर्ष पूर्ण मुकाबले में इंदौर की टीम से हार जाने के कारण फायनल में प्रवेश करने से वंचित रह गई और तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

यूथ गर्ल्स वर्ग में कृतिका नाहटा, प्रिया वशिष्ठ व हेतल बंसल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये टीम प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। हैप्पीडेज के रौनिक जैन ने भी केडेट बायज वर्ग में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। शिवपुरी के टेबिल टैनिस खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर सभी खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!