RSS ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

NEWS ROOM
0
कोलारस। नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन किया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नगर में विभिन्न मार्गों से निकाले पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर से शुरु होकर पथ संचलन सदर बाजार, एप्रोच रोड, एबी रोड, जगतपुर, मानिपुरा  होते हुए पथ संचलन का समापन वापिस हनुमान मंदिर पर हुआ। नगर में सेंकड़ो स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारीयो को कदमताल करते देख बहुत ही अद्भुत रहा। स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाए चलते रहे। 

नगर के विभिन्न भागों से जब स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले तो नागरिकों ने कई जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जिसमें एबी रोड पर समाज सेवी संस्थान पब्लिक हैल्प ग्रुप के अध्यक्ष धमेन्द्र शिवहरे ने अपने सदस्यो के साथ मिलकर स्वयंम सेवको पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!