शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी पुरानी शिवपुरी में एक युवक के साथ चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है। जो युवक की कनपटी पर आंख के पास लगा है। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र उर्फ बंटी सोनी पुत्र गणेशराम सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी फतेहपुर किसी काम से पुरानी शिवपुरी की गणेश कॉलोनी में आया हुआ था। तभी आरोपी साईन खांन ने अपने दो साथीयों के साथ मिलकर बंटी के साथ मारपीट कर दी।
जब बंटी ने विरोध किया तो आरोपीयों ने बंटी को चाकू मार दिया। जिससे बंटी घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने बंटी की शिकायत पर आरोपी साईन खांन और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 324,294,506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।