कोलारस। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल ट्रेक्स के पास एक युवक की बाईक फिसल जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की लाश को पीएम के लिए लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पर आ गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मुन्ना पुत्र फूल सिंह कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी पूरनखेड़ी बाईक क्रमाक एमपी 33 बीए 5922 से सबार होकर पूरनखेड़ी से कोलारस की ओर जा रहा था। तभी टोल ट्रेक्स के पास बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है उक्त युवक शराब के नशे में धुत्त था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।