कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की शिकायत पीडित किशोरी ने रन्नौद थाने में की जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना रन्नौद में फरियादी आसमां पुत्री नूर खान (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर थाना रन्नौद ने बताया कि वह अपने घर से अपनी सहेली के साथ खेत पर जा रही थी।
तभी रास्ते में आरोपी शिवनंदन पुत्र कमल सिंह लोधी मिल गया। जिसने किशोरी का रास्ता रोककर उसके साथ अशलील हरकत कर दी। इस बात का सहेली ने विरोध किया तो आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवनंदन के खिलाफ धारा 354,7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।