रास्ता रोककर युवक को जमकर पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना इंदार में एक युवक अपने खेत की ओर जा रहा था इसी बीच उसे पुरानी रंजिश रखने वाले आरोपी ने रोका और विवाद करते हुए फरियादी के साथ बीच रास्ते में ही गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना इंदार में फरियादी मुकेश पुत्र बहादुर यादव उम्र 37 वर्ष निवासी खुसुवन ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर गांव में खेत की ओर जा रहा था 

इसी बीच ग्राम के ही रास्ते में उसे आरोपी राजेन्द्र पुत्र रामकृष्ण यादव मिला जिसने बीच रास्ता रोककर मुकेश के साथ पहले विवाद किया। फिर गाली-गलौज की जब मुकेश ने उसे गालियां देने से रोका तो राजेन्द्र ने मुकेश के साथ रास्ते में ही मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। 

अपने साथ हुई मारपीट को लेकर मुकेश ने पुलिस थाना इंदार में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 427,323,294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!