सरिया भरकर ले जा रहा ट्रेक्टर पलटा, ड्रायवर की मौत

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर पड़ोरा रोड पर एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक रनवीर प्रभुलाल जाटव निवासी टपरियन शंकरपुर से सरिया भर कर टपरियन ले जा रहा था। तभी अचानक बीच रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वो अनियंत्रित होकर पलट गया। 

इस घटना में रनवीर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। वहीं खेरू जाटव टपरियन इस घटना में घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!