शिवपुरी। शहर के तुलसीनगर में एक नाबालिग लड़की श्यामबाई पुत्री मुरारीलाल मोंगिया की शादी की सूचना पर शनिवार की रात करीब 8 बजे शादी रूकवाने पहुंचा प्रशासन बेरंग लौट आया।
स्थिति यह रही कि मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मान सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पांडे व एक एनजीओ संस्था के सदस्यों ने लड़की के पिता मुरारीलाल को काफी समझाया कि नाबालिग लड़की की शादी करना कानूनन जुर्म है।
लेकिन इसके बाद भी पिता ने अपनी मजबूरी प्रशासन के अधिकारियों को बताई कि लड़की की बारात गोपालपुर से शिवपुरी आ चुकी है और शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। ऐसे में वह शादी कैसे रोक सकता है। इसके अलावा पिता ने कहा कि यदि आपने मेरी बेटी की शादी रूकवाई तो वह आत्महत्या कर लेगा।
प्रशासन के अधिकारियों ने जब पिता को कानून का डर दिखाया तो पिता ने बोल दिया कि वह शादी नही करेंगा। हालांकि पूरी कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रावत ने पंचनामा बनाने की कार्रवाई की है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।