शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस के हाथ से भागे बलात्कार के आरोपी के मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को कारण बताओं नोटिस व एक आरक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 27 मई को गुरिच्छा में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर दो भाईयो के खिलाफ बलात्कार व अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक भाई को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दूसरा भाई कमल कुशवाह फरार था। जिसकी सूचना गोवर्धन थाना प्रभारी संजय बरैया को मिली कि आरोपी कैलारस के ग्राम घनगौरा में है।
जिस पर से पुलिस शुक्रवार की रात उक्त गांव में पहुंची और आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया लेकिन थाने लाते समय उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
इस मामले में जहां फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण दर्ज किया गया है वही एसपी मो. यूसुफ कुर्रेशी ने थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस व संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।