शिवपुरी। पिछोर के ग्राम खोड़ में रहने वाली एक महिला के साथ बीते रोज एक युवक ने बस में छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक खोड़ निवासी एक 28 वर्षीय महिला शुक्रवार को बस में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसके पास बैठे खोड़ निवासी युवक राजकुमार ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पीडि़ता ने पुिलस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।