Shivpuri News: गायत्री शक्तिपीठ ने दिया महिलाओ के तर्पण का अधिकार,14 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। आज से पितृ पक्ष शुरू हो चुके है,अभी तक देखा गया था कि अपने पूर्वजो का पुरूष ही तर्पण कर सकते थे,लेकिन शिवपुरी के गायत्री शक्तिपीठ मे पुरूषो के साथ महिलाए और बेटिया भी पूरे अधिकार और सम्मान के साथ अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान कर सकेंगी।
 

10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होने वाले इस महापर्व के दौरान पूरा शहर यज्ञ, तर्पण और कथाओं के आयोजन से गुंजायमान रहेगा। इस वर्ष शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू हुए पितृ पक्ष में जहां 15 दिनों के भीतर 16 श्राद्ध तिथियों का अद्भुत संयोग बन रहा है,

सनातन परंपरा में पितृ पक्ष केवल एक कर्मकांड नहीं, बल्कि उन पूर्वजों के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण पर्व है, जिनकी नींव पर हमारा आज टिका है। इस बार शिवपुरी में यह पर्व न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक बदलाव के नजरिए से भी बेहद खास होने जा रहा है।  

बेटियां भी निभाएंगी फर्ज: महिलाओं के लिए विशेष तर्पण व्यवस्था
श्राद्ध पक्ष में अक्सर तर्पण का अधिकार पुरुषों तक सीमित माना जाता है, लेकिन शिवपुरी के फिजिकल रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ ने एक प्रगतिशील कदम उठाया है। यहां प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक तर्पण की निशुल्क व्यवस्था की गई है, जिसमें पूजन सामग्री भी पीठ की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। मातृ नवमी (4 अक्टूबर) के दिन यहां का नजारा बेहद खास होगा। इस दिन महिला पुरोहितों की मौजूदगी में महिलाएं और बेटियां अपने पितरों (विशेषकर मातृ शक्ति) का तर्पण और पिंडदान कर सकेंगी।

शिवपुरी के श्री बाणगंगा धाम में 14 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
पितृ पक्ष के दौरान श्री बाणगंगा धाम में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक बड़े स्तर पर आध्यात्मिक अनुष्ठान और कथाएं आयोजित की जाएंगी।  27 सितंबर से 3 अक्टूबर (दोपहर 1 बजे से) इस दौरान पितृ गायत्री महायज्ञ, 108 श्रीमद्भगवद्‌गीता पाठ, श्रीमद्भागवत पाठ और राम रक्षा स्तोत्र के पाठ होंगे। श्रद्धालुओं को वृंदावन से आ रहे डॉ. दीनबंधु दास महाराज के मुखारविंद से भरत चरित्र और रामकथा सुनने का अवसर मिलेगा। वहीं, ओरछा के संपूर्णानंद महाराज गीता के व्यावहारिक पक्ष पर अपने विचार रखेंगे।

5 से 10 अक्टूबर (भक्तमाल कथा):
आयोजन के दूसरे चरण में अयोध्या के जगदगुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य महाराज पधारेंगे। वे भक्तमाल कथा का वाचन करेंगे, जिसमें भक्तमाल ग्रंथ में वर्णित महान संतों और प्रभु के अनन्य भक्तों के जीवन-चरित्र का सजीव वर्णन किया जाएगा।

गायत्री शक्तिपीठ और बाणगंगा धाम के अलावा, शिवपुरी के प्रसिद्ध भदैयां कुंड पर भी पितृ पक्ष के दौरान भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यहां वैदिक आचार्यों के सानिध्य में लोग अपने पूर्वजों की आत्मशांति, परिवार की सुख-समृद्धि और पितृ ऋण से मुक्ति की कामना के साथ तर्पण व पूजन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!