मां ने 2 माह की बेटी को कुंए में फैंका, हुई मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बामौरकला कें ग्राम शंकरपुर में रहने वाली एक महिला रोशनी यादव ने अपनी दो माह की बेटी को आज अलसुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित पटरा वाले कुंए में फैंक दिया।

सुबह करीब 8 बजे जब गांव के अन्य लोग कुएं पर पानी भरने गए तब बच्ची का शव पानी में उतराता हुआ मिला। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर से मौके पर पहुंचे बामौरकलां थाना प्रभारी केएन शर्मा ने कुएं में से बच्ची के शव को बाहर निकलवाया तथा उसके शव का पीएम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला रोशनी के पति बलवंत सिंह यादव ने बताया कि रोशनी कई दिनो से मानसिक रूप से बीमार है और इसी के  चलते यह घटना हुई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!