शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस स्टेंड से पुलिस ने वहां के लोगों की सूचना पर लावारिस हालत में घूम रही एक 17 वर्षीय किशोरी को थाने लाया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है उसे वहीं के रहने वाले दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आए थे और उसके साथ में दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे छोडक़र भाग गए। मामले में पुलिस ने जीरो पर कायमी कर ली है।
छत्तीसगढ़ की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे बीते रोज गांव के रहने वाले रोहित जाटव व मोगली जाटव अपने साथ बहला-फुसलाकर ले आए थे। यहां वह उसे शिवपुरी लाए और रेल्वे स्टेशन के पास स्थित खेत पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे छोडक़र भाग गए।
वह घर जाने के लिए बस स्टेंड पर आई जहां लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने बताया कि किशोरी बस स्टेंड पर लावारिश हालत में घूम रही थी जिसे थाने लाया गया और उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में जीरो पर कायमी कर किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।