मनियर से गायब आदिवासी किशोरी बरामद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर इलाके से बीते रोज आदिवासी समाज की एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की। जिस पर पुलिस को पता चला कि किशोरी धार में है। 

सूचना पर  टीआई संजय मिश्रा ने एएसआई रणवीरसिंह, जगेश सिकरवार, एसआई रणवीरसिंह चौहान की टीम बनाई और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर टीम टीआई द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां से किशोरी को बरामद कर लिया। 
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को मेडीकल चैकअप के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!