शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठेहसुवारा में एक महिला की सीने में दर्द के कारण मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। महिला के पति कालीचरण निवासी ठेहसुवारा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई थी और उसके सीने में दर्द हो रहा था जिसे उसने गांव के डॉक्टर को दिखाया और वहां से दवाई दिलवाकर घर ले आया।
इसके बाद वह अपने खेत में पानी देने के लिए चला गया और उसका बेटा स्कूल पढऩे गया हुआ था। कालीचरण घर पर लौटकर आया तो देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई है जिस पर वह डॉक्टर के पास ले गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।