शरद पूर्णिमा और बाल्मीक जयंती पर पोहरी में निकाली विशाल रैली

NEWS ROOM
0
पोहरी। आज पोहरी नगर  में हिन्दू उत्सव समिति द्वारा महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली आदर्श विद्यालय के प्रांगण से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई किले के अंदर, कटरा मोहल्ला होते हुए शहिद भगत सिंह पार्क में समापन किया गया। 
इस रैली में बाल्मीकि समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग त्रिवेदी जी,डॉ तुलाराम यादव कैलाश कुशवाह मंडी उपाध्यक्ष शिवपुरी,शेलेन्द्र शर्मा किशान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, शुभम मुदगल, नरेंद्र सिंह जादोन ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संघटन, अभिषेक शर्मा, आशुतोष जैमिनी, हेमंत भार्गव, पवन सोनी बैराड़, डोंगर सिकरवार, देवीसिंह जादोन, पवन धाकड़ सहित नगर के हिन्दू लोग शामिल हुए।

रैली का जगह जगह हुआ स्वागत
पोहरी नगर में आज बड़े हर्षउल्लास के साथ महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई जिसका नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। पेयजल की व्यबस्था अभिषेक शर्मा पत्रकार और नरेंद्र सिंह जादोन ब्लॉक अध्यक्ष मांनव अधिकार संघटन द्वारा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!