नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के पोहा गांव में एक आटा चक्की में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से रखे विस्फोटक सामान को जप्त किया है। इसमें आरोपी इन विस्फोटक सामाग्री में अवैध रूप से बने फटाकों को दीपावली पर बैचने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को मुखबिर से सूचना मिली की नरवर कस्बे में कुछ आरोपी अवैध रूप से विस्फोटक सामाग्री को रखे हुए है। जिस पर एसपी ने तत्काल नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया।
टीआर्ई सुरेशचंद नागर ने पीएसआई सुदर्शन कलोसिया को लेकर तत्काल रवाना हुए। ग्राम पोहा में दबिश देकर गोविन्द कुशवाह के मकान से करीब 8 लाख की अवेध आतिशबाजी जप्त की। जाँच में पाया की यह आतिशबाजी शंकर राठौर नरवर वाले की रखी हुई है।
वही सुचना मिली की करेरा रोड पर अनिल राठौर की आटा चक्की में भी अवैध आतिशबाजी रखी हुई है। सूचना पर पीएसआई सुदर्शन कलोसिया रवाना हुए और अनिल राठौर के यहाँ से करीब 2 लाख की अवेध आतिशबाजी जब्त की। मोके पर पंचनामा बनाकर आतिशबाजी जप्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।