Shivpuri News: स्वामित्व योजना मे शून्य रिजल्ट, 5 पटवारियो को नोटिस जारी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम कोलारस शिवदयाल धाकड़ द्वारा शासकीय कार्य-दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर 5 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 

स्वामित्व योजना के पंजीयन में शून्य प्रगति पर नोटिस
स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों से संबंधित हस्तांतरण विलेख के पंजीयन हेतु पटवारियों को निष्पादक घोषित किया गया है। सतत निर्देशों के बावजूद हल्के में स्वामित्व रजिस्ट्री की संख्या शून्य रहने पर एसडीएम कोलारस द्वारा पटवारी हल्का नंबर 164 सेसईखुर्द के पटवारी श्री अमित रघुवंशी तथा पटवारी हल्का नंबर 167 किशनपुर के पटवारी श्री पार्थ किरार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

सीएम हेल्पलाइन, वसूली में रुचि न लेने पर 3 पटवारियों को नोटिस
इसी क्रम में तहसील रन्नौद अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अधिक संख्या लंबित रहने, राजस्व वसूली कार्य में रुचि न लेने, सतत निर्देशों के बावजूद कार्य में प्रगति न लाने तथा तहसील मुख्यालय/हल्के पर निवास न करने की गंभीर लापरवाही पर 3 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पटवारी हल्का नंबर 120 रन्नौद के पटवारी श्री रवि भदौरिया, पटवारी हल्का नंबर 103 ढकरौरा के पटवारी श्री मधुर मिलन पाठक तथा पटवारी हल्का नंबर 102 सुनाज एवं 109 अकौदा के पटवारी श्री पदम शर्मा शामिल हैं।

एसडीएम कोलारस द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पटवारियों का यह कृत्य शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक होकर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है। सभी संबंधितों को 02 दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!