कलयुगी पुत्र और बहू ने सास को पीटकर घर से निकाल दिया

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा एक कलयुगी पुत्र की दांस्ता निकलकर सामने आई है। जिस युवक को पाल पोशकर इतना बढ़ा किया उसी ने बहू के आने के बाद पूरे रिश्तों को तोडक़र मां को अलग रहने को मजबूर कर दिया। इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी कलयुगी पुत्र और बहू ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस थाना बैराड़ में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विमला पत्नि नरेन्द्र वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी भदैरा ने पुलिस थाना बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर में बेटा और बहू से अलग रहती है। शादी के बाद जो सपने वृद्ध मां ने देखे थे उन पर पानी फैरते हुए बहू के साथ मिलकर अक्सर मारपीट करने लगा। 

हद तो तब हो गई जब मां अपने घर में रोटी बना रही थी। तभी बेटा और बहू ने मिलकर चोरी का आरोप लगाते हुए मां के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंची। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी बेटा मोनू वर्मा और बहू प्रिया वर्मा पर धारा 294, 323,506, 34 भादवि  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!