बदरवास। जिले के पुलिस थाना बदरवास में अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाईक को निशाना बनाया और युवक के बाईक खड़ा करने के कुछ ही देर बाद अज्ञात चोरों ने उसे निशाना बनाया और लेकर फरार हो गया। बाद में फरियादी मौके पर पहुंचा तो बाईक नहीं मिली फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाना बदरवास में फरियादी सौरभ पुत्र राधेश्याम बंसल उम्र 29 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला बदरवास ने बताया कि वह अपनी बाईक हीरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रं.एमपी 08 एमजी 4637 के साथ क्षेत्र में ही मस्जिद गली में किसी मिलने वाले के यहां काम से गया हुआ था।
जब कुछ देर बाद वह लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाईक नहीं मिली बाद में फरियादी अपनी बाईक चोरी को लेकर पुलिस थाना बदरवास पहुंचा। यहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।