खनियाधाना। जिले के खनियाधाना क्षेत्र के पुलिस थाना बामौरकलां में एक 15 वर्षीय बालक को सोते समय एक सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना बामौरकलां में 15 वर्षीय युवक छोटू पुत्र मुरारी वंशकार निवासी बरखेड़ा अपने घर में टपरिया में सो रहा था। सोते समय किसी जहरीले सांप ने छोटू को काट लिया। उसके बाद परिजन जब तक झाडफ़ूक करते रहे युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।