शोक समाचार: नही रहे कांग्रेस नेता आलोक सिंह चौहान, हार्टअटैक से मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अभा क्षत्रिय महासभा के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान का सोमवार की दोपहर 2 बजे आकस्मिक निधन हो गया। लूजमोशन के उपचार को लेकर एमएम हॉस्पिटल में चिकित्सक को अपने पुत्र  सिद्धार्थ सिंह चौहान व सत्यम सिंह चौहान के साथ दिखाने गए हुए थे। इसी बीच उन्हें साईलेंट हार्टअटैक आया और वह अचेत होकर गिर गए तभी उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। अंचल में कार्यरत अभा क्षत्रिय महासभा महिला इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान के पति श्री आलोक सिंह चौहान के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई और कांग्रेसियों व क्षत्रिय महासभा एवं समाज बन्धु व रिश्तेदार, सहयोगियों का तांता एमएम हॉस्पिटल लगने लगा। 

यहां से स्व: आलोक चौहान का शव उनके इंदिरा नगर स्थित निज निवास पर लाया गया और 10 अक्टूबर मंगलवार की सुबह 8 बजे उनके निवास से मुक्ति धाम के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। इस शोक की खबर से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। 

स्व: आलोक सिंह चौहान के निधन पर पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, एवं विधायक पिछोर केपी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, अजय गुप्ता अज्जू, पदम चौकसे, राकेश गुप्ता, समधि सुरेन्द्र सिंह सेंगर, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, युवक कांग्रेस इरशाद पठानए एनएसयूआई अध्यक्ष पुनीत शर्मा सहित सहयोगीगण शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दुख की इस घड़ी में सहन शक्ति की प्रार्थना कर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!