कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना इंदार में एक नव युवती के साथ क्षेत्र के ही एक आरोपी युवक ने उस समय छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जब वह हेंडपंप पर पानी भरने गई हुई थी। इस घटना की सूचना पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी। जहां परिजन किशोरी को लेकर इंदार थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना इंदार में फरियादी रामकली पुत्री राजभान सिह (परिवर्तित नाम) उम्र 19 वर्ष निवासी टोरिया ने बताया कि वह बीती शाम अपने गांव के हेंण्डपंप पर पानी भरने गई हुई थी। तभी गांव का ही आरोपी सोनू लोधी आ गया। हेण्डपंप पर कोई नहीं होने की दशा में आरोपी युवती से अश£ील बातचीत करने लगा।
जब युवती ने अश£ील बात करने से मना किया तो आरोपी ने युवती को पीछे से दबौच लिया और पास ही स्थिति टपरिया में ले जाने लगा। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र खलक सिंह लोधी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।