रंजिशन युवक ने युवती को कुत्ते से कटवाया, घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के पुलिस थाना देहात में एक आरोपी द्वारा फरियादी की युवती को रंजिशन अपने कुत्ते के द्वारा छू-छू कर कटवाया और बाद में युवती को घायल कर वहां से भाग गया। इस मामले को लेकर युवती ने पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना देहात में फरियादी 16 वर्षीय युवती वर्षा पुत्री अशोक जोशी निवासी जवाहर कॉलोनी ने बताया कि उसे उसके पड़ौस में रहने वाले आरोपी परशुराम पुत्र घनश्याम जोशी द्वारा बीते रात्रि को घर जाते वक्त अपने कुत्ते को छू-छू कर दौड़ा दिया और कुत्ते ने युवती के बायीं पैर को काटकर घायल कर दिया बाद में आरोपी कुत्ते को लेकर अपने साथ वहां से भाग गया। 

अपने साथ हुई इस घटना को लेकर युवती वर्षा ने परिजनों को बताया और परिजनों के साथ मिलकर आरोपी के विरूद्ध धारा 289 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!