पोहरी। जिले की तहसील पोहरी से लगभग 10 किलोमीटर पहले शिवपुरी रोड पर एक कार और ट्रक में आमने सामने की भिंडत हो गई है। इस दुर्घटना में 4 लोगो को घायल होने की खबर आ रही है। दुर्घटना में घायल हुऐ लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 4:30 बजे शिवुपरी और पोहरी के बीच पडने वाले परिच्छा गांव पर एक अल्टो और ट्रक मेें आमने सामने की भिडंत हो गई। इस घटना में अल्टो में सवार 4 लोगो की घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी घायल श्योपुर जिले के रहने वाले है,वह शिवुपरी में शॉपिंग करने आए थे,और शॉपिंग कर वापस श्योपुर जा रहे थे। तभी पोहरी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी अल्टो गाडी में सामने से टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इस सूचना पर डायल 100 तत्काल मौक पर पहुंंची,आरक्षक संगम उपाध्याय और पायलेट उमेश उपाध्याय ने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस दुर्घटना में गौरव पुत्र उदयभान उम्र 20 साल, अजय पुत्र उमाशंकर जाटव,राजेश पुत्र मुन्नाला और निक्की घायल हुए है घायल खतरे से बहार बताए जा रहे है, सभी घायलो का उपचार जिले के सरकारी अस्पातल में चल रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।