शहर में चला ऑपरेशन मजनू, एक जोड़े को दबौचा

0
शिवपुरी। शहर में अभी हाल ही में शिवपुरी में महिला प्रकोष्ठ डीएसपी के पद पर पदस्त आनंद राय ने आज शहर में ऑपरेशन मजनू चलाया। इस ऑपरेशन मजनू से शहर में भटकते मजनूओं में भय की स्थिति निर्मित हो गई। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने आज एक नाबालिग जोड़े को पकड़ा है। पुलिस ने इस जोड़े को पकडक़र परिजनों को बुलाया है। जानकारी के अनुसार महिला प्रकोष्ठ डीएसपी आनंद राय ने टीम बनाकर शहर में मजनूओं की धरपकड़ के निर्देश दिए। जिसके चलते आज निर्भया मोबाईल ने आज गांधी पार्क के सामने स्थिति पार्क में एक नाबालिग जोड़े को पकड़ा है। यह जोड़ा पकडते ही अपने आप को मंगेतर बताने लगा। 

जिस पर निर्भया मोबाईल उक्त जोड़े को लेकर अपने कार्यालय पहुंची। जहां दोनों नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसी अभियान में निर्भया ने गांधी पार्क में बाईक से स्टंट कर रहे दो नाबालिग युवकों को पकड़ा है। इस पर पुलिस चालनी कार्यवाही कर रही है। यह कार्यवाही अब लगातार जारी रहेगी। 

अगर कोई भी मजनू अगर कोई हरकत करता है तो उसके लिए महिला सेल के मोबाईल 8319347270 पर शिकायत कर सकते है। इस नबंर पर शिकायत पर तत्काल पुलिस महिलाओं की शिकायत पर पहुंचेगी। साथ ही इसी नंबर पर कोई भी वाट्सऐप के जरिए भी शिकायत कर सकते है। इसमें अगर कोई महिला अपना नाम और पता गुप्त रखना चाहे तो उसे पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!