सेसई पंचकल्याणक के लिए बैठक आज, कई व्यवस्थाओं पर होगी चर्चा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री सेसई जी में आगामी समय में दीपावली के बाद भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन पूज्य मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में किया जाना है।  इस हेतु इस हेतु पंचकल्याणक संबधी विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में, पंचकल्याणक की तिथि, प्रतिष्ठाचार्य एवं पात्र चयन की तिथि निर्धारित करने के संबंध में एक अत्यावश्यक मीटिंग का आयोजन आज दिनांक 07 अक्टूबर 2017 शनिवार को दोपहर 2-30 बजे से स्थानीय महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी में किया गया है। 

जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज, समस्त जिनालयों के पदाधिकारी, सदस्य, समस्त महिला-पुरुष सामाजिक संगठन आमंत्रित है। पंचकल्याणक आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी से समय पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य सुझाबों से अवगत कराने का निवेदन किया है। 

विदित हो कि पिछले दिनों शिवपुरी से रामटेक में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज के पास पंचकल्याणक हेतु आशिर्वाद प्राप्त करने हेतु आयोजन समिति के सदस्य गये थे। आचार्य महाराज ने श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री सेसई जी पंचकल्याणक के लिये आशिर्वाद दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!