पोहरी। बीते रोज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत जी के निर्देशानुसार जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव एवं जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जी के मागदर्शन में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमेन्द्र सोनू विरथरे ने की है। जिसमें पोहरी मण्डल अध्यक्ष का दायित्व शैलेन्द्र शर्मा शैलू भैया को सौंपा गया है। इसी के साथ युवा मोर्चा ने भी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जिसमें बैराड़ मण्डल अध्यक्ष का दायित्व मनीष गुप्ता को सौंपा गया है। शैलेन्द्र शर्मा के पोहरी मण्डल अध्यक्ष की घोषणा पर उन्हें बधाई देने बालों का तांता लग गया है।
बधाई देने वालों में श्रीराम पाईप के संचालक गिर्राज शर्मा, भूषण शर्मा, ललित मुदगल, सतेन्द्र उपाध्याय, राशिद खांन पोहरी, अभिषेक शर्मा, वरूण शर्मा टीनू, गोलू शर्मा, मोनू ओझा, निशा शर्मा, जूली गर्ग, अंकित उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।