पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसे आरोपी और करने लगे गंदी हरकत

शिवपुुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर क्षेत्र में किराए के मकान में निवासरत एक महिला के साथ दो आरोपीयों ने उस समय गंदी हरकत कर दी जब वह घर में अकेली थी। महिला का पति काम पर गया हुआ था।  इस बात की शिकायत महिला ने फोन पर अपने पति को बताई। पति महिला को लेकर कोतवाली पहुंंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार एक 19 वर्षीय महिला मनियर में किराए के मकान में रहती है। महिला का पति शिवपुरी में की कही काम करता है। बीते रोज महिला घर में अकेली थी। तभी आरोपी रिंकू रावत निवासी माता का बीलबरा और महेन्द्र रावत निवासी राई कोलारस आ गए और महिला के साथ अशलील हरकत करने लगे। 

इस बात की शिकायत महिला ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 354,452,294,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।