पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालौदा में एक नवजात शिशु मिला है। यह नवजात बच्ची को रोते हुए ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां नवजात की हालात स्थिर बताई गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे सालौदा निवासी हमीर कुशवाह अपने खेत पर जा रहा था। तभी तालाब के पास किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी।
हमीर ने तत्काल उक्त घटना की सूचना डायल 100 को दी। जिस पर आरक्षक कौशलेंद्र परिहार मौके पर पहुचे ओर शिशु को उठाकर सीधे जिला अस्पताल ले गया जहाँ शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि उक्त शिशु 1 दिन का है और यह लडक़ी है। जिसे कलयुगी मां ने बेसहारा छोड़ दिया है। यह शिशु ग्राम सलोदा के कुशवाह समाज के मंदिर के पास तालाब किनारे मिला है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।