अखिल भारतीय ओबीसी महासभा शिवपुरी की प्रतिभाओं का करेगी सम्मान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी ललित कुमार जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों के पधारने की सम्भावना है। 

इस अवसर पर जिले की पिछड़े वर्ग की प्रतिभाओं जिन्होंने सत्र 2017 में 10वी,12वी  की परीक्षा में 85 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किये हों उन्हें एवं उनके माता/पिता को सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी ओबीसी जिलाध्यक्ष सुरेश धाकड़ ने दी। 

उन्होने जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली सम्मेलन को सफल वनाने के लिये सभी को जिम्मेदारिया सोंपी। इस अवसर पर अखलेश महादुले जिला संयोजक, सीमा शिवहरे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, डा. श्री निवास धाकड़ जिलाध्यक्ष चिकित्सा मोर्चा, हाकिम सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, कल्याण सिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष,प्रकाश रावत जिला उपाध्यक्ष, राम स्वरूप वघेल जिला उपाध्यक्ष, विपिन शिवहरे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रकाश पाल सचिव, होतम सिंह वघेल जिलाध्यक्ष व्यापारी मोर्चा, विष्णु कुश्वाह महामंत्री, स्रवण वाथम जिलाध्यक्ष अध्यापक मोर्चा, राजा राम राठौर जिलाउपाध्यक्ष अध्यापक मोर्चा, सागर सोनी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, ब्रजेश राठौर सह सचिव, संजय रावत सचिव, ह्रदेश महादुले, सह सचिव, नरेश रजक सह सचिव, डा.बीरेन्द्र कुमार सैन नगर अध्यक्ष चिकित्सा मोर्चा, ह्रदेश ओझा, मीना कुशवाह, सतीश वर्मा कोषाध्यक्ष, अजव सिंह वघेल ब्लाक अध्यक्ष नरवर, गिरवर कुशवाह ब्लाक अध्यक्ष पोहरी, सैतान सिंह धाकड़ ब्लाक अध्यक्ष युवा मोर्चा पोहरी,सुनील वर्मा बछौरा,सुनील वर्मा हिम्मतगढ़ और नीरज पाल उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!