सहाब! साथी टीचर स्कूल नहीं आती, खुन्नस मुझ पर निकालती है, मेरा ट्रांसफर कर दो

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज जनसुनवाई में एक महिला टीचर ने अपनी साथी टीचर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर की गुहार लगाई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने महिला शिक्षका की शिकायत पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार आज जनसुनवाई में शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा विकाश खण्ड खनियांधाना में पदस्थ शासकीय शिक्षका सरोज गुप्ता ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए शिकायत की है कि वह उक्त स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ है। 

बीते दिनांक 29 सिंतबर को सहकर्मी अरूणा बुदेंला स्कूल में आई और महिला शिक्षका के साथ मारपीट कर दी। शिकायत में बताया गया है कि अरूणा बुंदेला स्कूल नहीं आती है। जब सरोज गुप्ता उसकी अपसेंट लगाती है तो वह खुन्नस निकालते हुए उसके साथ मारपीट और गाली गलौच की घटना को अंजाम देती है। 

जिससे त्रस्त होकर वह अपना ट्रासंफर कही और करने की मांग कर रही है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर उक्त महिला शिक्षक पर कार्यवाही की बात कही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!