हिन्दुओं की शक्ति है हिन्दू युवा वाहिनी : रविन्द्र प्रताप सिंह

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। हिन्दूवादी संगठनो के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया गया है और हिन्दू धर्म की रक्षा करना और संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करना यह दो हमारे प्रमुख उद्देश्य है हिन्दूओं को संगठित करने के लिए ही समय-समय पर हिन्दू युवा वाहिनी काम करती है और नागरिकों के हितों की रक्षा करना हिन्दूओं को उनके अधिकार दिलाना यह हिन्दू युवा वाहिनी के कर्मठ कार्यकर्ता करते है शिवपुरी में संभागीय अध्यक्ष शशांक चौहान के प्रयासों से हमें तो रिपोर्ट मिली है। 

उसमें उत्तम कार्य है और एक अच्छी टीम यहां कार्य कर रही है किसी अन्य गैर संगठनों को ना पनपने देना इसके लिए आवश्यक है हिन्दू युवा वाहिनी एक आदर्श जिले के रूप में कार्य करें और अपनी छाप छोड़े, नि:संदेह ऐसा हुआ तो गौरक्षा शक्तिपीठ जैसे हालात शिवपुरी में होंगें और हिन्दूओं का एक छत्रप राज होगा। उक्त बात कही उत्तरप्रदेश से आए हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने जो स्थानीय गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक रोहित त्रिवेदी व अध्यक्षता की महामण्डलेश्वर महंत पुरूषोत्तमदास जी महाराज ने व मंच पर संभाग अध्यक्ष शशांक चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में एक जुलूस की शक्ल में प्रदेश संयोजक रोजित त्रिवेदी और मीडिया प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह की भव्य आगवानी कर जुलूस निकाला। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों बोध कराया और संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि सहित विभिन्न नगरों से हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शशांक चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!