जानकारी के अनुसार बीते 24 जून को पोहरी थाना सीमा में रहने वाले बीलवरा खुर्द मे रहने वाली एक युवती अपने घर से गायब हो गई थी,वह आज पोहरी थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया बमरा में रहने वाला हरिकिशन यादव उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी ने उस पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया और शिवपुरी में झांसी रोड स्थित जंगल के पास एक पुलिया के समीप उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी।
बलात्कार मामला दर्ज, मोटरसाइकिल भी जब्त
पीड़िता के बयान के आधार पर थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 202/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला कायम किया गया। थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिकिशन पुत्र सूरजमल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।