विधायक भारती ने विधानसभा अंतर्गत 22 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। गत दिवस पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने विकासखण्ड अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 22.85 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभा में नवीन पंचायत भवन निर्माण लागत 12.85 लाख तथा डोभा ग्रामपंचायत में नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 07 लाख का लोकार्पण किया। ग्राम डोभा में निर्मित हुए सामुदायिक भवन का उपयोग ग्रामजन सामाजिक कार्यो में कर सकेंगे।
ग्राम पंचायत ग्वालीपुरा के अंतर्गत स्थित सोनीपुरा हनुमान मंदिर के पास मेला ग्राउण्ड की बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 03 लाख का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि यहां पूर्व से मेला ग्राउण्ड परिसर की वाउण्ड्रीवाल निर्माण किए जाने हेतु जनता द्वारा मांग की जा रही थी, विधायक भारती ने विधायक मद से इस हेतु 03 लाख की राशि की स्वीकृति कराने के उपरान्त आमजन की मांग पूरी की है। 

इस अवसर पर विधायक भारती के साथ हरनारायण कुशवाह मण्डल अध्यक्ष, मोहन उपाध्याय, मण्डल महामंत्री,विनोद जैन, पं.प्रदीप पौराणिक, शैलेन्द्र शर्मा, मुरारीलाल धाकड, ज्ञानीचंद वर्मा उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!