शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में एक ठावा संचालक ने ठाबे पर खाना खाने गए युवक को जमकर कूट दिया। इस घटना में ग्राहक घायल हो गया। इस बात की शिकायत ठाबा संचालक ने पुलिस थाना सुभाषपुरा में की। जहां पुलिस ने आरोपी ठावा संचालक और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 12 वजे नरेन्द्र पुत्र रामभरत धाकड़ निवासी भानगढ़ को भूख लगी तो वह पास में ही स्थिति चौहान ठाबे पर खाना खाने पहुंच गया। जब वह ठाबें पर पहुंचा तो ठाबे का संचालक आनंद चौहान अपने दो साथी कल्लू भदौरिया और बल्लू बाथम के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तभी नरेन्द्र ने खाने की पूछा तो आरोपी रात में खाने का कोई टाइम होने की बात कहकर गाली गलौच करने लगे।
जब युवक ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।