जमींन पर कब्जा करने से रोका तो जमकर धुना, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भैरोगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार ग्यासी पुत्र लालनसिंह आदिवासी उम्र 45 वर्ष निवासी भैरोगढ़  3 जलाई को जब वह अपने खेत पर था तभी वहां कृपाल यादव, नंदकुमार, राजकुमार, लल्लू यादव निवासी ग्राम टुढयावद वहां आ गए और उसकी जमीन पर कब्जा करने लगे जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। जब ग्यासी ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने एसटीएससी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!