पत्नि ने पति के खिलाफ कराया दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली घोसीपुरा वाचनालय के पास पत्नि ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मेरा पति मुझे पिछले सात वर्षो परेशान करता चला रहा है। इतना नहीं वह मेरे साथ मारपीट भी करता है और कहता है कि तू अपने मायके से पैसे लेकर आ इस बात की रिपोर्ट फिजीकल थाने दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ भादवि की धारा 498, 323 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घोसीपुरा कमलागंज निवासी सीमा कोतवाल ने बीते रोज फिजीकल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरा पति अशोक कोतवाल जब से मेरी शादी हुई है तभी से वह मेरे साथ मारपीट करता है। इतना नहीं वह मुझे से घर भगाने की धमकी भी देता। 

जब मैंने इस बात का विरोध किया कल भी मेरे साथ मारपीट और कहा कि तू अपने मायके से पैसे लाकर मुझे घर बैठ कर खिला जब मैने अपने मायके से पैसे लाने से मना किया तो अशोक ने मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी और मुझे से खाना भी नहीं दिया। महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!