प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, पति ने देख लिया, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्र्गत आने वाले मंशापूर्ण पूर्ण मंदिर के पास बीती रात्रि को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर में घुस आया और प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा यह करतूत महिला के पति ने देख ली जिसकी रिपोर्ट पति एवं पत्नि ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 457 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सखी (बदला हुआ नाम) और रामहेत ओझा के का प्रेम प्रसंग काफी समय से चला रहा था, लेकिन महिला को रामहेत ने कई बार बुलाया लेकिन वह नहीं आई तो उसने बीते रोज अपनी दबंगई दिखाते हुए घर में घुस आया। 

लेकिन उस समय घर में पति-पत्नि सो रहे थे तभी पास में रहने वाला युवक रामहेत ने अपनी प्रेमिका सखी के साथ अश्लील हरकत करने लगा यह घटना जब उसके पति ने देखी तो पति आक्रोशित हो गया और रात्रि में अपनी पत्नि थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज करा दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!